वात पित्त और कफ दोषों को संतुलित रखते हैं ये आयुर्वेदिक उपाय

सेहतराग टीम

व्यक्ति एक विशिष्ट संयोजन से बना होता है। जिसे परिवर्तित नहीं किया जा सकता। उसे सिर्फ संतुलित किया जा सकता है। एक व्यक्ति में वात पित्त और कफ तीनों दोष विधमान होते हैं, पर उनमें से एक प्रभावी होता है। इन दोषों के मनोवैज्ञानिक लक्षण भी होते हैं। आपको बता दें कि वात दोष वायु से होता है, कफ दोष पानी से तो वहीं पित्त दोष का अग्नि से संबंध होता है। इसलिए जरूरी हैं कि इसका बैलेंस बना रहे। अगर इन त्रिदोष में कोई भी थोड़ा सा बिगड़ा तो आपकी बॉडी इनबैलेस हो जाती है। जिससे आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

पढ़ें- नसें खून से भरकर बड़ी हो गई हैं तो लगाएं ये आयुर्वेदिक लेप, जल्द होगा आराम

वात पित्त और कफ को त्रिदोष कहते हैं। आयुर्वेद के अनुसार कफ दोष में 28 रोग, पित्त रोग में 40 रोग और वात दोष में 80 प्रकार के रोग होते हैं। जहां कफ की समस्या छाती के ऊपरी हिस्से में होती है। वहीं पित्त की समस्या छाती के नीचे और कमर में होती है। इसके अलावा वात की समस्या कमर के नीचे हिस्से और हाथों में होती है।  इस त्रिदोष की समस्या को आयुर्वेदिक उपायों के द्वारा काफी हद तक सही किया जा सकता है।

त्रिदोष के लिए आयुर्वेदिक उपाय (Ayurvedic Remedy for Vata Pitta and Kapha Doshas in Hindi):

कफ की समस्या के लिए

  • त्रिकटू का सेवन करें। इसके लिए सौंठ, पिपल और काली मिर्च को बराबर मात्रा में लेकर पाउडर बना लें। इसके साथ ही इसमें सीतोपलादि और श्वसारि का सेवन करे।
  • रात को सोने से पहले दूध में हल्दी, शिलाजीत और च्यवनप्राश को डालकर सेवन करे।

वात के लिए

  • गिलोय का सेवन करने से फायदा मिलेगा।  इसके लिए सुबह गिलोय का जूस या फिर काढ़ा पी सकते हैं।
  • अष्टवर्ग का सेवन करे।
  • मेथी अंकुरित करके खाएं
  • सुबह काली पेट लहसुन का सेवन करे। अगर आपको इसकी तासीर गर्म सह नहीं पाते हैं तो रात को पानी में बिगोकर इसका सेवन करे। इसके अलावा थोड़ा सा घी में भुनकर सेंधा नमक डालकर खा सकते हैं।

पित्त के लिए

व्हीटग्रास के साथ एलोवेरा और लौकी  का जूस पिएं। इसके अलावा आप चाहे तो लौकी का सूप पी सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक हर्बल, तुरंत होगा आराम

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।